समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के डॉ एल.के.भी.डी कॉलेज ताजपुर समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम पदाधिकारी निशिकांत जायसवाल के नेतृत्व में गोद लिए गांव भेरोखड़ा से सड़क सुरक्षा संबंधी रैली निकाली गई जिसमें स्वयं सेवकों ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिया रैली के बाद सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रधानाचार्य डॉ शंभू कुमार यादव की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम किया गया।
इस विषय पर विशेषज्ञ के रूप में डॉ. जगदीश प्रसाद बैस्यंत्री ने ग्रामीणों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा की आवश्यकता को समझाएं प्रधानाचार्य डॉक्टर शंभू कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा पर बल दिया बाद में कार्यक्रम पदाधिकारी निशिकांत जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और अमन कुमार सिंह ने सड़क पर चलते हुए बिना हैमलेट पहने लोगो को भी जगरूप किया ।
मौके पर डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. प्रभात रंजन कार्ण, श्री रजत सुभ्रो दास, डॉ. हुस्न आरा, डॉ.संजीव कुमार विद्यार्थी, डॉ. हरी मोहन सिंह, डॉ बलराम कुमार, डॉ. सुषमा स्वराज, श्री आशीष कुमार, डॉ. सुमन कुमार पोद्दार, डॉ. शाहनाज आरा के साथ छात्र-छात्राएं अमन कुमार सिंह,अमन कुमार ,सूरज आदि के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।






















































