सबको मिलेगा राशन, अफवाह से बचे : जिला आपूर्ति पदाधिकारी

733

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम ने जिलाधिकरी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा है कि जिला में कुल 850639 राशन कार्ड है, कुछ राशन कार्ड में अंकित नाम एवं सम्बन्धित आधार में अंकित नाम में काफी अंतर के कारण 58126 राशन कार्ड को तत्काल विभाग द्वारा रोक दिया गया था। उन्होंने कहा है की वर्तमान समय पर किसी तरह का रोक नहीं है। पूर्व कि भांति सभी राशन कार्ड पर माह मई के वितरण चक्र में खाधान्न प्राप्त किया जा सकता है। 58126 कार्ड के सदस्यों का सत्यापन जारी है। सत्यापन में सही पाये जाने पर राशन कार्ड धारी / सदस्य माह जून के वितरण चक्र में खाधान्न प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा है की अफवाह फैलाने वालों से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here