अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर : राष्ट्र सेवा दल, समस्तीपुर की प्रतिनिधि और पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद मनीषा कुमारी नें एक वार्ता में कहा कि भारत देश में अंग्रेज साम्राज्यवादी तथा अर्ध सामंती शासन के अंत होने के तुरंत बाद जो अधकचरा जनवादी शासन व्यवस्था लागू की गई उसे दिशा और सही गति देने का जिम्मा ज्यादातर उन पुरानें जमाने के अंग्रेज/जमींदार/सामंती चाटुकारों के हाथो में हीं रहा, जिन्होंने देश और देशवासियों के विकास के नाम पर खुद का विकास के साथ सत्ता चलानेवाले सभी छोटे बड़े अधिकारियों के विकास को प्राथमिकता दिए। आज भी वही सिलसिला जारी है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी नें देशभक्ति का चोला पहनकर जिम्मेदारी निभाने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस के जमाने से वर्तमान के बीजेपी जमाने में फर्क केवल यही है कि पहले सभी, धर्म, जाति संप्रदाय के छोटे बड़े पूंजीपतिओं और पुराने जमींदारों का दलाली करते हुए खुद के साथ उनके मालिक पूंजीपति/पुराने जमींदारों के विकास को हीं देश सेवा या देश का सर्वांगीण विकास समझा जाता था, परन्तु अब बीजेपी जमानें में बड़े बड़े कॉरपोरेटों का दलाली करते हुए खुद के साथ उन कॉरपोरेटों के विकास के लिए सभी तरह के जायज़ नाजायज़ उद्यम करने को देश सेवा और देश का विकास समझा जाता है ।
निष्कर्ष में कहा जा सकता है कि आज तक देश और देशवासियों के विकास का काम अधूरा पड़ा है; जिस काम को करने के लिए खुद जनता को ही आगे आकर देश चलाने का नेतृत्व सम्हालना है । देश के नौजवानों को जनक्रांति के जरिए सत्ता हथिया कर मौजूदा सत्ता के हर डाली पर जमकर बैठे पुरानें और नए जमानें के अंग्रेजों के सिपहसालार और जमींदारों के देशद्रोही चाटुकार लोगों को सत्ता से बाहर निकलना है । तभी देश का सर्वांगीण विकास का सपना साकार हो पाएगा । पूंजीपतियों के खेल औद्योगिक घरानों के राजनीतिक हथकंडा से उत्पन्न मौजूदा वोट की राजनीति के जरिए यह काम कतई संभव नहीं । इसलिए आजादी आन्दोलन के गर्भ से समतामूलक समाजवादी समाज निर्माण कार्य के लिए आगे आनें वाली संगठन राष्ट्र सेवा दल को समस्त नौजवानों को इकट्ठा कर देशव्यापी जन जागरण अभियान चलानें की आवश्यकता है ।






















































