समस्तीपुर के मथुरापुर में शौच कर रहे युवक के बाइक से एक लाख रुपये उड़ाए।

1202

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर ज़िले के मथुरापुर ओपी के बेगमपुर गांव से एक बाइक सवार युवक की बाइक पर बंधा एक लाख रुपये लेकर चंपत हो जाने का मामला सामने आया है।

नागरवस्ती वार्ड-5 निवासी राजेन्द्र साह के पुत्र जितेन्द्र कुमार ने मंगलवार की शाम थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि एक अगस्त को बाजार समिति मुक्तापुर के समीप स्थित अपनी किराने की दुकान का बिक्री के एक लाख रुपये अपनी बाइक की सीट पर बांध कर जा रहा था। इस दौरान बेगमपुर कब्रिस्तान के समीप अपनी बाइक खड़ी कर शौच करने लगा तो पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवक हाथ मे लोहे का हथियार लेकर आया व रुपया लेकर भाग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here