समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा संभावित बाढ़ तैयारी की समीक्षा की गई। समीक्षा में नियंत्रण कक्ष, लाइफ जैकेट, बोट , पॉलीथिन शीट, प्राइवेट नाव,सरकारी नाव, स्थानीय गोताखोर के संबंध में समीक्षा की गई। नाव का निबंधन अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। बाढ़ के दौरान आवश्यक सामग्रियों के संबंध में निविदा इसी सप्ताह निकालने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा आपदा प्रभारी को दिया गया। नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि 5 हॉर्स पावर के 5 पंप की खरीदारी की गई है ,इससे शहर में लगने वाले जलजमाव की समस्या दूर होगी। ट्रैक्टर के माध्यम से इस पंप को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में ले जाया जाएगा। नाली की सफाई हो रही है ,आदर्श नगर में होने वाले जलजमाव की भी समीक्षा की गई। वर्षा मापक यंत्र के बारे में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह सभी प्रखंडों में कार्यरत है। जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रभावित एवं संकटग्रस्त समूह की पहचान करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग एवं डीपीओ आईसीडीएस को दिया गया। तटबंध की सुरक्षा के संबंध में समीक्षा की गई । कल्याणपुर से मोरवारा का सड़क डैमेज है जिसे रिपेयरिंग करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता आर डब्ल्यू डी को दिया गया। बाढ़ के दौरान मानव दवा की उपलब्धता, सांप काटने की दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। एसडीआरएफ को ठहरने के लिए उजियारपुर में बनाए जा रहे भवन के निर्माण की समीक्षा की गई। जीआर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सूची बनाने एवं प्रखंड स्तरीय राहत एवं अनुदान समिति से इसे पारित कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा ए इ एस एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम चमकी बुखार को लेकर जागरूकता फैलाने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई। इसके अंतर्गत मस्तिष्क ज्वर के लक्षण, उनसे बचने के उपाय के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु पंपलेट बांटने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। इसमें जीविका, आंगनवाड़ी सेविका ,विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अनुरोध किया गया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग प्रखंड संसाधन केंद्र में इस संबंध में एक प्रशिक्षण करावे जिससे बच्चों के बीच में चमकी से बचने के उपाय बताया जा सके।
इस बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी ,डीपीओ आईसीडीएस ,सभी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता उपस्थित हुए।






















































