अमरदीप नारायण प्रसाद
इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां समस्तीपुर सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की मदद से गहन जांच की जा रही है। आम लोगों और अधिवक्ताओं की आवाजाही पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम जांच में जुट गई है।


















































