संजय भारती
समस्तीपुर। बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स (रसोईया) यूनियन का दूसरा राज्य सम्मेलन 01 एवं 02 जून 2025 को समस्तीपुर में किया जायेगा। सम्मेलन का खुला सत्र एक जून को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के परिसर में होगा जबकि प्रतिनिधि सत्र स्टेशन रोड स्थित शहीद उदय शंकर भवन के शहीद रामनाथ महतो सभागार में होगा। खुले सत्र एवं प्रतिनिधि सत्र को सीटू की राष्ट्रीय सचिव ए आर सिन्धु, संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा राय चटर्जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिमी ठाकुर, सीटू के राज्य महासचिव अनुपम कुमार, संगठन के राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार एवं महासचिव नीतू देवी सहित स्थानीय नेता सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन की सफलता हेतु व्यापक तैयारी चल रही है। स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार, सचिव वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश यादव सहित स्वागत समिति के सदस्यगण शाह ज़फ़र इमाम, लक्ष्मीकांत झा, सत्य नारायण सिंह, रघुनाथ राय, सुबोध कुमार, उपेन्द्र राय, छोटू भारद्वाज, राजेश्वर सिंह, किरण देवी, जलेश्वरी देवी सहित स्वागत समिति के दर्जनों सदस्य सम्मेलन की सफलता हेतु दिन-रात लगे हुए हैं। सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब तीन सौ चुने हुए प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। सम्मेलन में रसोईया की मांगों को जोरदार ढ़ंग से उठाया जाएगा।






















































