सीएसपी संचालक से दो लाख रुपए की हुई लूटपिस्तौल के बल पर दिया गया घटना काे अंजाम।

1029

अमरदीप नारायण प्रसाद

पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी धमौन रोड में बुधवार की संध्या बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई के एक सीएसपी संचालक से बाइक सहित 2 लाख 19 हजार रुपए की लूटकर फरार हो गया।

मामले के संबंध में उत्तरी धमौन निवासी अवधेश राय के पुत्र संतोष कुमार ने स्थानीय थाना में दिए आवेदन दिया है। बताया है कि मैं ग्राहक सेवा केंद्र हेतनपुर का संचालक हूं। पटोरी स्थित स्टेट बैंक की शाखा से शाम में रुपए निकासी कर बाइक की डिक्की में रख पटोरी धमौन सड़क से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच जान इण्डा मंदिर के समीप बीच सड़क पर तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक को खड़ा कर दिया। इससे मुझे रुकना पड़ा। जैसे ही मैं रुका उसमें से एक बदमाश ने मेरी बाइक की हैंडल पकड़ लिया और शेष दोनों ने पिस्तौल सटाकर बाइक छोड़ने को कहा। मैंने जब विरोध किया तो उसमें से एक ने गोली मार देने की बात कही। डर कर बाइक से उतर गया। फिर सभी बदमाश मेरी बाइक के साथ पटोरी की ओर भाग निकला। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि संचालक का बाइक ताराधमौन पछियारी टोल सड़क किनारे बरामद किया गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here