सीएसपी सेंटर से पैसा निकालने गई शादीशुदा युवती हुई गायब, दिया थाने में आवेदन

509

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर वार्ड संख्या 4 निवासी मंजू देवी पति रामनाथ महतो ने वारिसनगर थाना में आवेदन दिया है, जिसमें मंजू देवी ने लिखा है कि उनकी पुत्री उम्र करीब 19 वर्ष को बीते वर्ष 25 नवंबर 2022 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर दिए थे, दिनांक 8 मई 2023 को उसे विदाई कराकर अपने घर सतमलपुर लाई, उसी दिन तीन बजे दोपहर में आजाद चौक स्थित एक सी एस पी सेंटर से पैसा निकालने गई, जब मेरी पुत्री शाम 6 बजे तक घर वापस नहीं आई तो हमलोग अपने स्तर से उसे काफी खोजबीन की, परंतु कही नहीं मिली। आवेदिका ने आगे लिखा है कि कुछ दिन पहले मेरी पुत्री बराबर मोबाईल नंबर 6201998378 पर हमेशा बातचित किया करती थी, जब मुझे जानकारी हुई की मेरी पुत्री किसी और से बात करती है तो उसे डांट फटकार भी लगाया और उसे समझा बुझाकर उसे ससुराल सिंघिया भेज दिया। आवेदिका ने शंका जाहिर किया है की उक्त मोबाईल वाले ने ही मेरी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। उन्होंने थानेदार से जांचों उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुत्री को खोजबीन करने में मदद करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here