स्कूली में कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट के बाद मचा हड़कंप।

820

अमरदीप नारायण प्रसाद

उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र मे स्कूली बच्चे व शिक्षक का करोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया गया कि अंगारघाट उच्च विद्यालय में हुई कोरोना जांच में छह छात्र और दो शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आने से लोगों में भय की स्थिति बनी हुई है। वहीं विद्यालय में संकूल स्तरीय एक कार्यक्रम में आए बच्चों का 4 जनवरी को कोरोना जांच किया गया था। साथ ही बिरनामा हाईस्कूल के एक छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया गया है कि इसी क्रम में शिक्षा विभाग के डीपीओ एसएन रजक भी विभागीय कार्य से विद्यालय में काफी देर तक रुके थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को अंगारघाट में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना जांच किया है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरके सिंह ने बताया कि कोरोना जांच में पॉजिटिव आए लोग को घबराने की जरूरत नहीं है, बुखार नहीं है तो 3 दिन के बाद बाहर आ सकते है, नही तो सात दिन होम आईसोलेशन में रहना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here