समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में वर्ग अष्टम व नवम की छात्राओं की व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सहगल फाउंडेशन की विशेषज्ञा बी सुरुचि ने किया।उन्होंने पोस्टर प्रदर्शन एवम् भाव समर्पण से संबंधित कार्यशाला को गति प्रदान किया।उन्होंने कहा कि खुले में शौच जाने से कई बीमारियां हमें घेर लेती है।इस अवसर पर हाथ धुलाई के सेवन स्टेप का अभ्यास कराया।प्रधानाध्यापक ने कहा कि किशोरावस्था में कई शारीरिक बदलाव होते हैं,इसके लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बहुत जरूरी है।यदि इसे अपनी आदत में शुमार कर लें तो बड़ी बीमारियों के होने से बचा जा सकता है।वरीय शिक्षक सहिंद्र राम ने छात्राओं से हाथ धुलाई की प्रक्रिया की जानकारी ली एवम् खुद सही सही करके दिखाया।मौके पर शिक्षिका कंचन कुमारी,विमला कुमारी,कुमारी रेणु,शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि थे।



















































