समस्तीपुर:
कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय कल्याणपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल पदाधिकारी,कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक की उपस्थिति में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं।इस दौरान सामुदायिक स्वच्छता रैली निकाली गई।स्वच्छता कर्मियों के बीच सफाई किट का वितरण किया गया।सरकारी कार्यालय परिसर में सामुदायिक सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, विद्यालय में बच्चों के साथ स्वच्छता को लेकर चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। अधिकारियों ने लोगों से अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।























































