एक वारंटी व एक NBW वारंटी गिरफ्तार,भेजे गए जेल।

17

समस्तीपुर:

चकमेहसी थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी के नेतृत्व में छापेमारी कर एक वारंटी एवं एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों की पहचान शिवनगर गांव के सुरेश महतो, वारंटी के रूप में हुई है।वही दूसरी ओर शिवनगर गांव के पप्पू कुमार NBW वारंटी के रूप में हुई है।पुलिस टीम में एसआई गुड्डू कुमार एवं एएसआई अतुल कुमार मंडल शामिल थे। गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुष्टि थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here