तनाव में नहीं रहेंगे, जंक फ़ूड से परहेज़ करेंगे, हमेशा वाक् करने की कोशिश करेंगे। कुछ इसी तरह के स्लोगन से युवाओं ने अपने आप को गांधी जयंती के पूर्व अबसर पर शपथ लेकर डाइबिटीज से बचने का प्रण लिया । मशहूर चिकित्सक डाक्टर धीरज सिन्हा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज डाइबिटीज का सबसे ज्यादा शिकार युवा हो रहे हैं क्योंकि अधिकांश युवाओं को डाइबिटीज के बारे में जानकारी नहीं है साथ ही बहुत ऐसे युवा है जिनके माता-पिता को डाइबिटीज है । ऐसे में युवाओं को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है क्योंकि ये आने वाली पीढ़ी है । उक्त बातें आस्था फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक् फार लाइफ मुहिम के तहत सैकड़ों एन सी सी के युवाओं को संबोधित करते हुए कहीं । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आस्था फाउंडेशन के सचिव पुरूषोत्तम सिंह ने कहा कि आज डाइबिटीज का शिकार हर पच्चीस से तीस साल के युवा हो रहे हैं क्योंकि उनके जीवन शैली में परिवर्तन इस बिमारी के चपेट में युवाओं को ले रहा है । ऐसे में इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम बहुत उपयोगी साबित हो रहा है समाज के लिए। कार्यक्रम में एन. सी. सी. कंपनी कमांडर डॉ. आशिष कुमार,
सहायक – संतोष कुमार
शिक्षाकेतर कर्मी – प्रेम कुमार
कैडेट – अमित कुमार, आदर्श कुमार , आरोही कौशिक, अंजली कुमारी , एवं सैकड़ों एन सी सी के छात्र उपस्थित थे ।
[10/1, 2:37 PM] chandrakanta2008rk: कहा से है आप

























































