हरियाली महोत्सव में उमड़ी जदयू नेत्रियों की भीड़, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना।

200

संजय भारती

खगड़िया। जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हरियाली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय लोक शिकायत आयोग की राज्य अध्यक्ष सह जदयू नेत्री वीणा पासवान ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी ने किया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में वीणा पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को अभूतपूर्व ऊर्जा और सशक्तिकरण प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सावन की हरियाली प्रकृति में नवजीवन भरती है, उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई चेतना दी है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यह नीतीश सरकार की नीति और नीयत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हरे रंग की साड़ी और हरी हरी चूड़ियां पहनकर इस उत्सव में भाग ले रही हैं, यह उनके उत्साह और नीतीश जी के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाएं एकजुट होकर नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगी। इस मौके पर नीलम वर्मा, साधना देवी सदा, अनुराधा कुमारी कुशवाहा, निर्मला कुमारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान, महिला सशक्तिकरण, शराबबंदी, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, नौकरी में 33% आरक्षण, पंचायतीराज में 50% आरक्षण, जीविका दीदी, आशा-ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय वृद्धि,125 यूनिट फ्री बिजली सहित कई ऐतिहासिक कार्यों को गिनाया और मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि नीतीश सरकार ने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया है। इसलिए 2025 से 2030 तक फिर से नीतीश कुमार को सत्ता में लाना हम महिलाओं का धर्म और कर्तव्य है। इस अवसर पर जदयू जिला महासचिव पार्वती देवी, पूनम जयसवाल, मुन्नी जयसवाल, रीता कुमारी, मीरा कुमारी, रिंकू देवी, रेखा कुमारी, किरण कुमारी, कोमल कुमारी, वंदना कुमारी सहित दर्जनों जदयू महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीत गाए, एक-दूसरे को लड्डू से मुंह मीठा कर हरियाली की बधाई दी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here