हसनपुर में 77 वें गणतंत्र दिवस पर हर्सोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया गया

240

संजय भारती

समस्तीपुर। हसनपुर प्रखण्ड में 77 वें गणतंत्र दिवस पर हर्सोल्लास के साथ झंडा फहराया गया। इस अवसर पर झंडोतोलन से पहले प्रखंड मुख्यालय में स्थित स्वतंत्रता सेनानी शिलालेख पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखण्ड प्रमुख अंजू देवी के द्वारा सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय में झंडोतोलन किया गया। जिसके बाद व्यपार मंडल, प्रखंड कृषि कार्यालय, प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सा कार्यलय, हसनपुर थाना, बाल विकास परियोजना कार्यलय, मनरेगा कार्यलय (युवा कौशल कार्यलय), प्रखंड शिक्षा कार्यलय, पंचायत भवन मरांची उजागर, पंचायत भवन औरा पटसा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राणा पब्लिक स्कूल, भारती कॉन्सेप्ट कोचिंग, दुधपुरा पंचायत भवन, भटवन पंचायत भवन आदि जगहों पर हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार राय, हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, हसनपुर थाना प्रभारी अकमल खुर्शीद, रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, रामचंद्र यादव, पूर्व मुखिया शिवचन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि बैद्यनाथ झा, रामचन्द्र पासवान, मुखिया गीता देवी, अंकिता झा, कैलाश महतों, राजकिशोर राउत, अजय कुमार भारती, मुकेश चौधरी, कन्हैया कुमार गुप्ता, अमित जायसवाल सहित कई गणमान्यजनों ने तिरंगे को सलामी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here