समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा की आसन्न लोकसभा चुनाव में एनडीए की सरकार पुन : भारी मतो से विजयी होगी और पुन : नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे, ऐसा जनता ने अपना मन बना लिया है। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज के साथ समस्तीपुर अतिथि गृह पहुंचे। जहां प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते यह बात कह रहे थे। उन्होंने कहा की आजादी के बाद पहली बार भारत को नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है जो पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम किया है। प्रेस वार्ता में पशुपति कुमार पारस ने कहा की घमंडी बाज गठबंधन को जब आपस में ही तालमेल नहीं हैं तो भारत की उन्नति कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि एक अनार सौ बीमार की स्थिति देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश में किए जा रहे चहुंमुखी विकास का चर्चा करते हुए कहा कि देश में गरीब से गरीब व्यक्ति इनके शासनकाल में भूखे नही सोता। उन्होंने एक देश एक चुनाव के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर जवाब दिया की अगर देश में इस तरह का कानून हो जाय तो देश के हित के लिए होगा। उन्होंने यह भी कहा की विपक्षी दलों को इस तरह के निर्णय में सहयोग करना चाहिए। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव समय से ही होगा समय से पूर्व नहीं। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से उनके भतीजे चिराग पासवान को चुनाव लड़ने की दावा पर मजाकिया लहजे में कहा की मेरे अंगने तुम्हारा क्या काम है। मैं यही का रहने वाला हूं मैं ही हाजीपुर लोकसभा चुनाव लडूंगा। यहां मेरे सिवा किसी का दाल गलने वाला नहीं। प्रेस वार्ता के अवसर पर सांसद प्रिंस राज, रालोजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा, नीरज भारद्वाज, रीता पासवान, राजा पासवान आदि मौजूद थे। प्रेस वार्ता के पश्चात केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, सांसद प्रिंस राज के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए रोसड़ा की ओर चल दिए।























































