3 दिनों से मध्यान भोजन बंद भूखे घर लौटते छात्र

556

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलुआहा मैं विगत 3 दिनों से अध्ययन करने आते छात्र छात्रा भूखे लौट रहे हैं इसको लेकर अभिभावकों में काफी आक्रोश पनप रहा है। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष शाह वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 7 के अनिल कुमार राय सचिव पूनम देवी किशोर कुमार राय रानी देवी बसंत कुमार आदि ने बताया कि विद्यालय में नामांकित 180 छात्र चार शिक्षक कार्यरत है प्रधानाध्यापिका प्रवीणा कुमारी की देखरेख में मध्यान भोजन सहित विद्यालय का संचालन हो रहा है। इतना ही नहीं विद्यालय संचालन रंग रोगन विगत 5 वर्षों सेनहीं होने की भी शिकायत कई ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों की शिकायत के समय पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार राय भी मौजूद थे। छात्रों को मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने से भूखे घर लौटना पड़ रहा है इसको लेकर अभिभावकों में काफी आक्रोश है। इधर प्रधानाध्यापिका से पूछे जाने पर बताया प्रखंड मध्यान भोजन संसाधन सेवी प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद राय को बार-बार असमार के बावजूद भी चावल की आपूर्ति नहीं की गई। छात्रों अभिभावकों का आक्रोश हमें झेलना पड़ता है। प्रखंड संसाधन सेवी सुरेंद्र प्रसाद राय के मोबाइल नंबर 9955 6375 16 बार-बार घंटी के बावजूद इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।
,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here