[4
समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। बोचहा विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी अमर पासवान की शानदार जीत पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय से स्टेडियम गोलंबर तक गगनवेदी नारो के साथ विजय जुलुस निकाला। मौके पर जमकर आतिशबाजी कि तथा मिठाई वितरित की गयी। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि इस जीत से पता चलता है कि भाजपा अजेय नहीं है। चुनाव परिणाम से धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक पार्टियों की सोच पर प्रभाव पड़ेगा ताकि वे भाजपा को पराजित करने के लक्ष्य के मद्देनजर एक समुचित चुनावी रणनीति बना सकें। उन्होंने कहा कि यह जीत धर्म निरपेक्षता, सामाजिक न्याय औऱ सदभाव की जीत है। अमर पासवान की शानदार जीत इस बात की परिचायक है कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। बिहार में अब नये समीकरण की शुरुआत हो गयी है l उन्होंने कहा कि बोचहा की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि भाजपा की अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है। भाजपा की उल्टी गिनती अब प्रारम्भ हो गयी है l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव ने की। मौके पर पप्पू यादव, जितेन्द्र सिंह चन्देल, रोशन यादव, ज्योतिष महतो, भिखारी लाल सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, मुकेश यादव, वकील राय, रंजीत कुमार रम्भू , रिंकू सिंह, सैयद फैसल आलम मन्नू, मोo महफूज आलम सोनू, संदीप सरकार, सुनील यादव, राजेश कुमार तथा रामकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।























































