समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र में लगातार विकासशील इंसान पार्टी द्वारा संगठन विस्तार को लेकर जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा पार्टी के बारे में लोगो को जागरूक करने का काम किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने रहुआ पश्चिमी पंचायत के वार्ड सदस्य अशोक कुमार को पंचायत अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। वीआईपी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुमित सहनी ने कहा पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के आहवान पर बुथ व पंचायत कमिटी बनाने की तैयारी शुरू है। जन-जन की आवाज बनना ही वीआइपी का संकल्प है हाशिए पर पड़े लोगों की आवाज बनने के लिए वीआइपी दृढ़ संकल्पित है हमारा लक्ष्य चुनाव नही लोगों की समस्याओं को दुर करना है।























































