कल्याणपुर /समस्तीपुर
भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर चौक पर मशाल जुलूस निकालकर फिलीस्तीन पर इजरायली हमले का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवादी कहकर इजरायल द्वारा फिलीस्तीन के आम हजारों नागरिकों पर बमबारी कर मौत के घाट उतार दी है और हमले लगातार जारी है।अस्पतालों, स्कूलों और राहत शिविरों पर बमबारी कर लोगों की नृशंस हत्या की जा रही है।हजारों बच्चे मारे जा चुके हैं लोग भोजन,पानी और दवा के बगैर मर रहे हैं।हथियार बेचने की अमेरिकी साजिश कर इजरायल से हमले कराए जा रहे हैं और विश्व को विश्वयुद्ध के तरफ धकेला जा रहा है।भाकपा माले भारत सरकार से मांग करती है कि अविलंब हस्तक्षेप कर फिलीस्तीनी नागरिकों पर हो रहे दमन और हिंसा पर रोक लगाने की कारवाई करे।मशाल जुलूस में सुखलाल यादव,राजेंद्र पासवान, दीपक कुमार, अखिलेश कुमार, ललित कुमार, कपर दास, रामनारायण राम,झमेली राय राजेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने इजरायल के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रगट किया ः



















































