राजस्व कर्मचारियों की बैठक में कई आवश्यक निर्देश

473

समस्तीपुर: कल्याणपुर अंचलाधिकारी कमलेश कुमार के प्रकोष्ठ में अंचल क्षेत्र में कार्यरत हल्का कर्मचारियों की बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिए गए। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि उपस्थित कर्मचारियों को बाढ़ से पूर्व प्रखंड क्षेत्र के 13 चयनित बाढ़ प्रभावित शरणार्थियों स्थलों पर पीने की पानी की व्यवस्था पशु चारा रखने आदि को लेकर स्थल का निरीक्षण करते हुए अविलंब प्रतिवेदन अंचल कार्यालय में समर्पित करें साथ ही राजस्व वसूली मैं शिथिलता नहीं बरते तेजी लाए। बैठक में राजस्व अधिकारी विनीता कुमारी स्वीटी कुमारी राजन कुमार मोहम्मद नियाज अहमद फारूक अब्दुल्लाह सुधीर महतो आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here