अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर पंचायत में बीते 3 दिनों से हो रहे लगातार बारिश के कारण पीपल के पेड़ गिरने से चकसिकंदर पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी गगन राय के पांच मवेशी बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं इसकी सूचना स्थानीय मुखिया बृजेश प्रसाद राय के द्वारा अंचलाधिकारी और मवेशी के डॉक्टर को दिया गया है। समाचार प्रेषण तक दो मवेशी की स्थिति चिंता जनक बताई गई है। वही पेड़ की टहनी काटकर अन्य मवेशी को निकालने का प्रयास जारी है।
























































