अमरदीप नारायण प्रसाद
पन्ना पवई:-शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने प्रकाश डालते हुए बताया कि. WHO और Unicef द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर 2008 को अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाने का आह्वान किया गया। तब से प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक शिक्षक सतानंद पाठक ने बच्चों को साबुन से हाथ धुलाकर उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हाथ साफ नहीं रहने के कारण हाथ एवं नाखून में लगे गंदगी भोजन के साथ शरीर में चले जाते हैं। जिससे डायरिया,पीलिया आदि अनेक संक्रामक बीमारी हो जाती हैं। इसलिए भोजन से पहले एवं शौच के बाद हाथ धोना आवश्यक है। मौके पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे।























































