समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के बैनर तले 25 फरवरी को होने वाले भूमिहार ब्राह्मण महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए संजय चौधरी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान गुरुवार को चलाया गया। जनसंपर्क अभियान में शामिल लोगों ने पटोरी, जटमलपुर, कबरगम्मा, लक्षरामपुर, नामापुर, दिघरा, हरपुर, आदि गांव में चलाया गया। बरहेता के हरीश देव , बब्बन देव , मनु देव , विजय देव जनसंपर्क अभियान में मौजूद थे,।






















































