बिहार की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सद्भाव और आस्था के महापर्व छठ को म वि बेला पंचरुखी में मनाया गया।

126

बिहार की सांस्कृतिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक आस्था का महा पर्व छठ का सफल प्रस्तुति मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी के छात्र छात्राओं के द्वारा प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर शिक्षिका बीवी शकीला रहमान और खुशबू राय के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जबकि शिक्षक विमल कुमार साह,विमला कुमारी और इन्दिरा कुमारी की देखरेख में छठ व्रत के सभी आयामों को बच्चों ने रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।इसमें बालिकाओं के बाल बैंड,दंड प्रणाम करते व्रती, डाला के साथ विभिन्न रंग बिरंगे भारतीय परिधान में पवनैतिन छठ घाट पहुंचकर विधि विधान से डूबते सूर्य की आराधना कर फल मिष्ठान से सजे सूप समर्पित की।इस कार्यक्रम से बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत,सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण को समृद्ध करने की कला को सिखा।बच्चों ने पोखर बनाकर उसे केले के थम व अन्य सामानों से खूबसूरत ढंग से सजाया।इसके बाद बच्चियों ने छठ गीत पर आधारित सामूहिक भाव नृत्य की प्रस्तुति दी।मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा,दिवाकर कुमार सिंह,विनय सिंह कैलाश राम,मो सादुल्लाह,शिक्षा सेवक कैलाश सदा,बाल संसद,मीना मंच,इको क्लब,यूथ क्लब के सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here