दो अग्नि पीड़ित को मिला आपदा से चेक

591

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत के मंजिल मुबारक गांव में 4 दिन पूर्व अचानक आग लगने से दो मजदूर के घर जलकर राख हो गए थे। अंचल पदाधिकारी शशि रंजन के निर्देश पर हल्का कर्मचारी कंचन कुमार प्रभारी अंचल निरीक्षक ऋषि कुमार राकेश के स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन के बाद मंगलवार की शाम 11000 , 11000 के दो लाभार्थी स्वर्गीय मोहम्मद समसुल हक के पुत्र, गुलाम जिलानी, गुलाम अफजल वार्ड 12 को चेक दिया गया। चेक मिलते ही दोनों अग्नि पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। इसको लेकर थाने में पीड़ित ने सन्हा दर्ज कराया था। मौके पर अंचल नाजिर रणधीर कुमार राम के अलावे पंचायत समिति सदस्य रतवारा महेंद्र पासवान भाजपा नेता कृष्ण गोपाल शर्मा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here