समस्तीपुर: कल्याणपुर आपसी विवाद को लेकर हुई विभिन्न गांव में मारपीट की घटना में चार जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के सहयोग से सभी जख्मी को समुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में प्राथमिक इलाज कराई गई। जख्मी की पहचान चिकित्सक ने गोबरसीठठा गांव के सुबोध यादव के 23 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी
सियाराम राय के पुत्र सुबोध यादव 20 वर्षीय छोटू कुमार जख्मी हुए वहीं दूसरी ओर भट्टी चौक के रामदेव राम की पत्नी 60 वर्षीय सागरी देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। उक्त आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।
























































