अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर:रूसेराघाट रेलवे स्टेशन पर 4 जुलाई, 2025 को कुछ व्यक्तियों द्वारा कुछ गाड़ियों का रूसेराघाट स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा तीन मांगों के साथ ज्ञापन सौंपने से संबंधित था।
मरेप्र, समस्तीपुर के निर्देश पर प्रदर्शनकारी प्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू की गई।
आज, 5 जुलाई, 2025 को समस्तीपुर मंडल के मेडिकल दल द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें उन्हें स्वस्थ और सामान्य पाया गया।
इस दौरान, मंडल से सहायक परिचालन प्रबंधक और आरपीएफ के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की।
रेलवे अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों को मुख्यालय तथा बोर्ड स्तर पर सभी विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण करते हुए भेजा जाएगा।
उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया कि उन्हें इस संबंध में एक विस्तृत लिखित जानकारी भी दी जाएगी।
विदित हो कि प्रदर्शनकारियों की मांगों को प्राप्त कर लिया गया है जिसे शीघ्र ही प्रकिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्यवायी हेतु मुख्यालय भेजा जाएगा।
इस संबंध में रेलवे प्रशासन सभी से सहयोग की अपील करता है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।



















































