उमवि हांसोपुर स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर केक कटकर मनाया गया राधाकृष्णन की जन्म दिवस।

694

समस्तीपुर:
खानपुर। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हांसोपुर के भवन में शिक्षकों एवं छात्रों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया इस कार्यकम का उद्घाटन प्रभारी एचएम मृत्युंजय कुमार ठाकुर एवं धनंजय सिंह संयुक्त रूप ने किया। शिक्षिका सीमा कुमारी, कविता कुमारी, दीप्ती कुमारी, कुमारी पुना,रचना कुमारी, महेश मांझी आदि ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।बच्चो के बीच पेंटिंग, भाषण का भी आयोजन किया गया। सीनियर क्लास के बच्चो ने कहा कि शिक्षक न केवल हमें पढ़ाते हैं, बल्कि जीवन के मूल्यों, अनुशासन और सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी देते है। इसके बाद बच्चो ने शिक्षकों को पैर छूकर आशीर्वाद के साथ पुष्पगुच्छ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here