संजय भारती
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला अंतर्गत लगभग सभी प्रखंड में हजारों गरीब भूमिहीन, दलित-महादलितों के घरों को भू-माफियाओं एवं प्रशासन के मिलीभगत के तहत उजार दिया गया। भू-माफियाओं के द्वारा गरीबों के उजारे गये जमीन को दवंगों के हाथों बेच भी दिया गया। उदाहरणस्वरूप जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत मंगलगढ़ पंचायत में दशकों पहले बसाये गये पी. सुन्दरैया नगर के 907 भूमिहीन गरीबों के घर को 4 दिसम्बर 2025 को बुल्डोज कर दिया गया। फिर उजारे गये जमीन को भू-माफिया के द्वारा स्थानीय दवंगों के हाथों बेच दिया गया। गरीबों की स्थिति ये थी कि अपने छोटे छोटे बाल-बच्चों के साथ उस करक के ठंड में दर-दर भटकने को मजबूर हुए। लेकिन प्रशासन ने उनकी पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की। माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के प्रशासनिक एवं व्यवस्था की बर्बरता के खिलाफ एवं उजारे गये गरीबों के पुनर्वास के लिए भाकपा (माले) के वैनर तले 12 मार्च 2026 से जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा। इसकी लिखित जानकारी सम्बन्धित पदाधिकारियों को दे दी गई है।




















































