मुंगेर में अवैध सिगरेट फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, कारोबारियों में मचा हड़कंप

153

मुंगेर। खगड़िया भेजी जा रही नकली सिगरेट की खेप हुआ जब्त, दो गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में एक घर की तीसरी मंजिल पर छह माह से चल रहा था अवैध कारोबार का गोरख धंधा। दरअसल मुंगेर जिले में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली सिगरेट एवं उससे संबंधित सामग्री बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इकबाल अपने घर की तीसरी मंजिल पर पिछले छह माह से नकली सिगरेट बनाने का अवैध धंधा संचालित कर रहा था। वहीं सोमवार की दोपहर उसके घर से बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट और सिगरेट के पैकेट ई-रिक्शा पर लादकर खगड़िया भेजे जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा पर लदे कार्टनों की जांच की। सिगरेट संदिग्ध पाए जाने पर पूरी खेप जब्त कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने घर में छापेमारी कर 4100 गोल्ड फ्लैक सिगरेट के पैकेट, 800 खाली सिगरेट के डिब्बे, रैपर, पैकेजिंग, पीसीटी सामग्री तथा अन्य उपकरण बरामद किए है। वहीं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस मामले में मोहम्द इकबाल एवं इरफी हासमी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ कर सेल्स टैक्स एवं आईटीएस की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी मुंगेर सहित अन्य जिलों में नकली सिगरेट की आपूर्ति करते थे। एसपी ने बताया कि पिछले चार महीनों से जिले में नकली सिगरेट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वही जो आरोपी पकड़ाया है उससे और भी खुलासा होने की सम्भावना है। वहीं आरोपी मोहम्मद इकवाल ने कहा कि मुझे फसाया गया है मेरा मित्र मो० रुस्तम ने मेरे घर पर कार्टून भेज दिया उसमे क्या था मुझे मालूम नही? वहीं मुंगेर पुलिस अब मो० रुस्तम को खोजने में जुट गई है रुस्तम के पकड़ाने से और भी अवैध सिगरेट का खुलासा होने की संभावना है। मुंगेर पुलिस लगातार अवैध सिगरेट की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। बताया गया है कि पहली बार मुंगेर पुलिस ने बीते 8 दिसंबर को पूरबसराय थाना क्षेत्र के काली ताजिया मोहल्ले में पिंकु खां के यहाँ अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री का भंडाभोड़ मुंगेर पुलिस ने किया, जिसमे भारी मात्रा में सिगरेट और उपकरण बरामद हुई थी मगर संचालक पिंकु खां फरार हो गया जो अबतक पुलिस पकड़ से बाहर है। वहीं दूसरी बार बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी मो० तौफीक, मो०अकवर, मो० मोफिड और तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजी। मो० तौफीक अकबर और मोफिद के घर से भाड़ी मात्रा में सिगरेट और उपकरण चार पिस्टल कारतूस तथा 80 लाख रुपए बरामद हुई थी वहीं सोमवार कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले से भाड़ी मात्रा में सिगरेट के साथ दो लोगो को गिरफ्तार की है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here