मुखिया का बार बालाओं के साथ डांस बना चर्चा का विषय एसडीओ ने दिया पुलिस को जांच का आदेश।

1288

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रात आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का उलंघन करते एक मुखिया जी का बार बालाओं के साथ डांस करते वीडियो वायरल होने का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। इसको लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। लोगो ने बताया कि कोरोना को लेकर इस तरह के कार्यक्रम पर रोक है फिर कार्यक्रम कैसे हुआ। बताया गया है की गांव में हुई एक शादी समारोह के बाद आयोजित पार्टी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कई बार बाला युवती को डांस के लिए बुलाया गया था। जिस डांस में अन्य लोगो के साथ मुखिया जी ने भी बार बालाओं के साथ जी भरकर जमकर डांस का मजा लिया। जिसका वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में लोगो के बीच चर्चा का विषय बना है। इधर मुखिया ने बताया कि साथी की शादी था। जिस प्रोग्राम में जबरदस्ती लोगो ने डांस करवा दिया। इस बाबत एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का उलंघन हुआ है। मामले की जांच के लिए पुलिस को आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here