खानपुर प्रखंड में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का नीति आयोग से केंद्रीय प्रभारी का निरीक्षण

33

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड खानपुर का निरीक्षण भारत सरकार, नीति आयोग से केंद्रीय प्रभारी श्री भास्कर जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर खानपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीपीआरओ श्री संजीव कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश सिंह द्वारा श्री भास्कर जी को बुके, पाग एवं चादर देकर मिथिला परंपरा अंतर्गत स्वागत किया गया।

निरीक्षण के क्रम में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की एक विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कुल 38 सूचकांकों पर डाटा आधारित गहन चर्चा की गई। श्री भास्कर जी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करने, परिणाम आधारित दृष्टिकोण अपनाने तथा संबंधित विभागीय पोर्टलों पर ससमय डाटा संधारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में खानपुर प्रखंड द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत किए जा रहे सभी विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ सराहनीय कार्य उपलब्धि पर प्रशंसा जताएं एवं मिशन मोड में कार्य करने हेतु कहा गया।
पिरामल फाउंडेशन समस्तीपुर द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आकांक्षी प्रखंड खानपुर में संचालित विभिन्न नवाचारों, विभागीय कन्वर्जेंस, सामुदायिक सहभागिता तथा सभी 38 सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु प्रखंड स्तर से समुदाय स्तर तक किए जा रहे प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नीति आयोग से श्री भास्कर जी के द्वारा इन सहयोगात्मक एवं परिणामोन्मुख प्रयासों की सराहना की गई।
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय एनक्वास प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिशत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के राष्ट्रीय एनक्वास प्रमाणीकरण, पंचायत वाइज स्वास्थ्य जांच शिविर, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जांच को मिशन मोड में संचालित करने तथा एनसीडी पोर्टल पर ससमय प्रविष्टि पर विशेष जोर दिया गया। आईसीडीएस विभाग अंतर्गत सभी 7 सूचकांक कि संतृप्ति हेतु मिशन मोड में किये जा रहे कार्यों पर चर्चा किया गया एवं इसके अंतर्गत उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर वर्षा सिन्हा द्वारा बताया गया।
इसके अतिरिक्त प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आधारभूत संरचना, पेयजल, शौचालय की उपलब्धता तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से संबंधित सूचकांकों पर भी डाटा आधारित समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान नीति आयोग की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर का भ्रमण किया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह द्वारा मिथिला परंपरा अनुसार मिथिला पाग चादर से सम्मानित किया गया एवं संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162, उदयपुर कॉलोनी एवं सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 161 रामनगर रेबरा में भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं अंतर्गत कियाजा रहे नवाचार, आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दिए जा रहे सेवाएं, ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ मॉड्यूल अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उदयपुर कॉलोनी एवं शिरोपटि में शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत स्थिति का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर वर्षा सिन्हा, पिरामल फाउंडेशन जिला स्तरीय टीम, पंचायत जनप्रतिनिधि, आईसीडीएस से गौरव कुमार, जीविका प्रखंड प्रबंधक विक्रम मेहता, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक श्री राकेश रंजन, प्रखंड कृषि एवं पशुपालन विभाग के पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक सहित सभी संबंधित विभागीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here