समस्तीपुर:
सामाजिक संस्था द उम्मीद द्वारा संचालित मिशन शिक्षादान के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, जितवारपुर चौथ में कक्षा 1 से 5 तक के 150 विद्यार्थियों के बीच श्रीमद् राजचंद्र मिशन, धर्मपुर (गुजरात) के सहयोग से स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर द उम्मीद के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बच्चों को नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता सत्र दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही एक बेहतर और नशामुक्त समाज की सबसे मजबूत नींव है।”
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं द उम्मीद की टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजन कुमार ने सामाजिक संस्था द उम्मीद एवं श्रीमद् राजचंद्र मिशन, धर्मपुर (गुजरात) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं समाज में शिक्षा और नशा मुक्ति के संदेश के साथ किया गया।
























































