कल्याणपुर में सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा!80वां स्वतंत्रता दिवस पर हुए कार्यक्रम,बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

134

[समस्तीपुर:

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान प्रखंड मुख्यालय से लेकर विभिन्न कार्यालयों, थानों और पंचायतों तक तिरंगा फहराया गया।प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख कृष्णा देवी ने झंडारोहण किया। जबकि बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ कुमारी उर्वशी और कल्याणपुर थाना में थानाध्यक्ष रणबीर कुमार रावत ने तिरंगा फहराया। सदर 2 डीएसपी कार्यालय में डीएसपी संजय कुमार और पंचायती राज कार्यालय में उपप्रमुख कल्पना कुमारी ने भी झंडारोहण किया।इस अवसर पर बीडीओ अरविंद कुमार,सीओ शशि रंजन, बीपीआरओ संतोष चौरसिया सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।चकमेहसी थाना परिसर में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने झंडारोहण किया।राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी कार्यक्रम हुए,जिसमें उत्तरी भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष अभिजीत कुमार, मनीष कुमार उर्फ बाबा भाजपा मंडल महामंत्री पश्चिमी ककल्याणपुर,मंडल पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा और मध्य मंडल में मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी शामिल थे।जदयू कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह और करूआ बीएमसी पर सचिव जितेंद्र प्रसाद ने भी तिरंगा फहराया।विभिन्न पंचायतों में भी मुखियाओं ने झंडारोहण किया, जिनमें हजपुरवा पंचायत में मुखिया सीमा शर्मा, गोराई पंचायत में मुखिया अनीश कुमार, सोरमार पंचायत में मुखिया पूनम कुमारी और मालीनगर पंचायत में मुखिया मंजू देवी शामिल थीं।इसी तरह, मालीनगर पैक्स कार्यालय सैदपुर पैक्स कार्यालय पर सोरमार पैक्स कार्यालय पर पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश रौशन, सोमनाहापंचायत में पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और नामापुर पैक्स पर पैक्स अध्यक्ष गोपाल साह ने भी तिरंगा फहराया।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रखंड के विद्यालयों में बच्चों ने गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।हजपुरवा पंचायत में स्वच्छता कर्मियों के बीच उनके मानदेय का वितरण भी किया गया, जिसके बाद बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here