संजय भारती
समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा के वरीय राजद ललन यादव ने समस्तीपुर रेल मंडल के हसनपुर रोड जंकशन एवं बिथान रेल खण्ड के बीच सिंहमा में रेल हाल्ट निर्माण की मांग को दोहराते हुए कहा कि हसनपुर रोड जंकशन एवं बिथान रेल खण्ड के मध्य सिंहमा हाल्ट निर्माण की मांग स्थानीय सांसद एवं रेल मंत्री से किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग हसनपुर रोड जंक्शन से बिथान रेल खण्ड चालू होने के पूर्व से सिहमा रेल हाल्ट निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण सिंहमा रेल हाल्ट निर्माण अधर में लटका हुआ है। उन्होंने रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सिंहमा रेल हाल्ट निर्माण हो जाने से लगभग दस पंचायतों के लोगों को काफी सुविधा मिल जायेगा और लोगों को रोजगार सृजित करने में काफी सहुलियत होगा। वहीं ललन यादव ने कहा कि लम्बी दूरी ट्रेनों के लिए हसनपुर रोड जंकशन पर वॉशिंग पिट निर्माण कराया जाय।
























































