संजय भारती
समस्तीपुर। जिला अन्तर्गत हसनपुर प्रखण्ड के वीआईपी प्रखण्ड अध्यक्ष बलवीर मुखिया ने बताया है कि हल्की सी भी बारिश की बूंदें सखवा-राजघाट से हसनपुर मुख्यालय को जाने वाली सड़क – बीरपुर गाँव से लेकर हसनपुर प्रखण्ड मुख्यालय तक की सड़कों पर वर्षा की पानी हल्की सी भी गिरती है तो सड़क पर पानी का जमावड़ा हो जाता है, और हफ्तों भर कीचड़ से सड़ांध निकलते रहता है। लोग सड़क पार करने की कोशिश में प्रायः दुर्घटना ग्रस्त हो जाया करते हैं। मालूम हो कि इस मार्ग पर बारिश की एक बूंद भी पानी गिरते ही सड़क का हाल बेहाल हो जाता है। पानी और कीचड़ से भरी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रही है। राहगीर सड़क पर चलते हुए परेशान दिख रहे है, लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए निकलते हैं, लेकिन सड़कों की बदहाली उन्हें परेशान कर देती है। उन्होंने बताया क्या हसनपुर प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? क्या वे अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए हैं? हसनपुर मुख्यालय आने वाले लोग नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। और तो और हसनपुर प्रशासन के नाक तले हसनपुर बाजार को जाने वाली सड़क के किनारे मृत बागमती नदी को अवैध कब्जा कर सड़क पर जमा पानी को नदी में गिरने वाले रास्ते को अवरूद्ध किये हुए हैं जिससे हफ्ते भर तक पानी का जमावड़ा सड़क पर ही रहता है, जबकि हसनपुर प्रशासन दिन भर में दर्जनों बार इस सड़क से गुजरते रहते हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान आकर्षित नहीं करते हैं? वहीं हसनपुर के व्यवसायी और भूमाफिया सड़क की जमीन को अवैध रूप से कब्जा जमाये हुए है। जिस कारण सड़कों की यह दुर्दशा केवल एक समस्या नहीं है, बल्कि यह हमारे हसनपुर की बदहाली का प्रतीक है।























































