समस्तीपुर में पशुप्रेमी महेंद्र प्रधान पर अपराधियों ने की फायरिंग।

795

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर में जमीन देखने गए लोजपा नेता व पशुप्रेमी महेंद्र प्रधान पर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर हाई स्कूल के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लोजपा नेता व पशुप्रेमी के रूप में प्रसिद्ध महेंद्र प्रधान पर फायरिंग कर दी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इस बाबत लोजपा नेता व मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के अकबरपुर मथुरापुर निवासी महेंद्र प्रधान ने कल्याणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है मुक्तापुर हाई स्कूल के समीप एक प्लॉट खरीद रखी है। पड़ोस के व्यक्ति द्वारा जमीन की चाहर दीवारी कराने की सूचना पर वे अपने मित्र के साथ मंगलवार को जमीन देखने गये थे। वे अपने मित्र के साथ अपनी जमीन की नापी कर रहे थे।

उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। लेकिन संयोगवश गोली उन्हें नहीं लगी। इसके बाद वे जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश बाइक से भाग निकले। इस मामले में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here