अज्ञात बाइक की ठोकर लगने से एक महिला घायल

305

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के वासुदेव पुर गांव के काली मंदिर के समीप अज्ञात बाइक की ठोकर लगने से एक महिला घायल हो गया जिसका पहचान चकमहेसी थाना क्षेत्र के बधला गांव के गणेशी राम की पत्नी 50, वर्षीय गीता देवी व दूसरी ओर मिर्जापुर गांव के एक पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार कांग्रेस के नेता बेलसंडी गांव निवासी 65 वर्षीय अनिल कुमार चौधरी घायल हो गये। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से से इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हैदर ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here