अपराधियों ने प्रमुख के पति को गोलियों से भूना, गोली लगने से हुई मौत

1852

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : पूसा के प्रमुख रविता तिवारी के पति भूत पूर्व सैनिक अन्नू तिवारी को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जिस वक्त वह घर पर मौजूद थे। अपराधियों ने अपना हिम्मत दिखाते हुए प्रमुख के घर में घुसकर उनके पति पर गोलियो की बौछार कर दी और आराम से फरार हो गया। जख्मी हालत में प्रमुख के पति को शहर के काशीपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बतादें कि उस पर भी संगीन मामला पहले से दर्ज़ है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि अन्नू तिवारी की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। मामला जो भी हो इस हत्या कांड को लेकर सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार तफ्तीश में जुटे हुए हैं। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here