समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न गांव के आधा दर्जन युवकों को अपराध की योजना बनाने के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अकबरपुर गांव के लीची बागान से गिरफ्तार कर जेल भेजा है इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जेल भेजे गए युवकों के पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस एक बाइक 6 मोबाइल जप्त किया गया। जेल भेजे गए अपराधिक युवकों में वारिसनगर रामपुर बिशनपुर के ललन कुमार रघुनाथपुर गांव के प्रवीण कुमार कल्याणपुर बासुदेवपुर के अभिषेक राज सहित आधा दर्जन शामिल है।




















































