समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के नकटा चौक से इलमसनगर मुख्य मार्ग जाने वाली सड़क स्थित नकटा चौक के पास वारिसनगर पुलिस ने शनिवार की रात बाईक सवार दो युवक को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा मिल्की गांव निवासी सूरज कुमार शर्मा व रंजन कुमार दास के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गस्त के दौरान पुलिस टीम जब नकटा चौक के पास पहुंची तो इलमासनगर की ओर से एक बाईक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाईक घुमाकर उसी दिशा में भागने लगा जिसे पुलिस बल द्वारा पीछाकर दोनों युवक को पकड़ लिया गया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्तौल, जिंदा गोली व हाथ पंच बरामद किया गया। जिसे जप्त कर युवक को थाने लाया गया है। इधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इधर वारिसनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि देवलाल कुमार व अमरेश मांझी को शराब पीकर हंगामा करते हुए और कुछ दिनों पूर्व शराब बरामदगी मामले में नामजद अभियुक्त मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत मे रविवार को भेज दिया गया।




















































