आस वेलफेयर हैँ बेसहारो के सहारा मकरसक्रांति पर बच्‍चों में बाटी तिलकुट बेदाम पोपकॉर्न!

423

अमरदीप नारायण प्रसाद

आस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आगामी मकर संक्रांति को देखते हुए निशुल्क शिक्षा केंद्र बच्‍चों के बीच लाई, तिल के लड्डू पॉपकार्न व चना बादाम और केक आदि का वितरण किया गया।
त्‍योहार की खुशियों का असली आनंद तब होता है जब सब मिलकर इसे मनाएं। हर वर्ग अपने हिसाब से त्‍योहार का उत्‍सव मनाए।
अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन आस वेलफेयर सोसाइटी जैसी संस्‍थाएं बखूबी करती हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आस वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सचिव मनीष कुमार के द्वारा मोरसंड पंचायत वार्ड संख्या 10 में चल रहा निशुल्क शिक्षा केंद्र में पढ़ रहे बच्चें को बीच लेख, चित्रकला का कंपटीशन भी करवाया गया।
इन बच्‍चों को मेडल से सम्मानित किया गया । आगामी मकर संक्रांति को देखते हुए इन बच्‍चों के बीच संस्था के सदस्‍यों ने लाई, तिल के लड्डू, पॉपकार्न व चना बादाम, रावड़ी, भी बांटे। पतंग और लटाई सहित इन सामग्रियों को पाकर बच्‍चों के चेहरे खिल उठे। उनकी खुशी देखते ही बनी। इस सामाजिक कार्य में टीम आस के अध्यक्ष चन्दन कुमार के अलावा किन्नर समुदाय की अध्यक्ष सपना किन्नर, बायोलॉजी क्लासेस के संस्थापक धीरज सर, सचिव मनीष कुमार , अभिषेक, शुभम, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रंजू कुमारी, शिक्षिका अंजनी कुमारी, अमृता कुमारी, का अहम योगदान रहा। निशुल्क शिक्षा केंद्र की संचालिका को भी टीम आस की ओर से उपहार प्रदान किया गया।
मनीष कुमार ने कहा कि संस्था की ओर से आगे भी समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे। हमारा लक्ष्‍य उन चेहरों पर खुशियां लाना है जो किसी न किसी वजह से इससे वंचित हैं। संस्था के सदस्‍य ऐसे कार्य के लिए हमेशा तत्‍पर रहते हैं।
,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here