नवादा से अनिल की रिपोर्ट
नवादा : अभी अभी नवादा नगर थाना स्थित इस्पेक्टर आवास के पीछे पुराने माल खाना में भीषण आग लग गया, जिससे थाना परिसर में अफरातफरी मच गया । आग की लपेटे इतनी तेज थी कि उसपर काबू माना मुश्किल हो रहा था । आनन- फानन अग्निशाम वाहन लाकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है । बताया जाता है कि पुरानी मालखाने में पुरानी गाड़ियां रखी थी ।गाड़ियों में अचानक लगी भीषण आग के कारणों का पता नहीं चल सका है ।




















































