उजियारपुर व अंगारघाट थाना में जनता दरबार मे भूमि विवाद का निपटारा किया गया!

387

अमरदीप नारायण प्रसाद

सरकार के निर्देशानुसार हर छोटे मोटे भूमि विवाद का निपटारा पुरे बिहार में अंचलाधिकारी व थानाप्रभारी के मौजूदगी में किया है, इसी कड़ी में समस्तीपुर जिला उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत उजियारपुर थाना परिसर में भी थाना प्रभारी अनिल कुमार व उजियारपुर अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा के मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें तीन फरियादी अपनी भूमि विवाद लेकर आए जिसमें ऑन स्पॉट तीनों का निष्पादन कर दिया गया, वहीं दूसरी तरफ अंगारघाट थाना परिसर में भी अंगारघाट थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश आर्या व उजियारपुर अंचल आर ओ पल्लवी कुमारी के मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें दो फरियादी अपनी भूमि विवाद लेकर आए लेकिन आवश्यक कागजात नहीं रहने के कारण अगली सुनवाई के लिए अगला डेट रखा गया।
आपको बता दूं कि जब से उजियारपुर अंचलाधकारी अजीत कुमार झा आए हैं तब से जनता दरबार के प्रति लोगों का भरोसा और विश्वास बढ़ता जा रहा है तभी तो फरियादी भूमि विवाद को अब कोर्ट में नहीं ले जाकर जानता दरबार में ही समझौता कर समाप्त कर रहे हैं।
हालाकि सरकार भी यही चाह रही है कि हर शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद का निपटारा आसानी से समझौता के आधार पर हो, जिसे लेकर थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी चुस्त दुरुस्त दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here