एसएफआई जिला कमिटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय।

565

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर- भारत का छात्र फेडरेशन(एसएफआई)जिला कमिटी की बैठक शहीद उदय शंकर भवन समस्तीपुर में जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता एवं एसएफआई के पूर्व नेता मनोज कुमार गुप्ता के प्रवेक्षण में संपन्न हुई।करीब 4 घंटे तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।जिसमें छात्रों को सदस्यता वर्ष 2021-22 में 10,000 दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।साथ ही जिला के अंतर्गत विभिन्न प्रखण्डों एवं शिक्षण संस्थानों में संगठन का इकाई का गठन कर अक्टूबर तक अंचल सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया।उसके बाद जिला सम्मेलन किया जाएगा।इस बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला मंत्री आनंद कुमार ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार छात्र-युवा और किसान-मजदूरों के भविष्य को हसीन की धार पर रखी है।आज देश में किसानों के बेटे सरहद पर बैठकर हमारी रक्षा करते हैं।वहीं दूसरी तरफ यह निकम्मी सरकार किसानों के साथ दोयम दृष्टि के साथ पेश आती है।इसीलिए 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर मोदी भगाओ,भारत बचाओ कार्यक्रम के तहत किसान मजदूर आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाएगी।इसके तहत अपनी मांगों को लेकर संगठन अपना झंडा बैनर के साथ प्रदर्शन में भाग लेगी।उसी तरह 15 अगस्त को आजादी बचाओ,संविधान बचाओ,जीने का अधिकार बचाओ मुद्दों पर झंडोत्तोलन के माध्यम से संगठन की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।वहीं जिला कमिटी में छोटू कुमार भारद्वाज,कन्हैया कुमार,मुरारी कुमार पासवान एवं अरविंद कुमार को शामिल किया गया।इस बैठक में विभूतिपुर के अंचल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार,दलसिंहसराय के कुंदन कुमार,केशव कुमार,अंजन कुमार आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here