अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर/कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर बरहेता चौक के समीप शनिवार की रात दरभंगा की ओर से आ रही एक ऑटो ने हाइवा ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाना की पुलिस ने जख्मी ऑटो चालक को इलाज हेतु पीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉo एजाज अहमद ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया।मृतक ऑटो चालक की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय सैयद नगर निवासी सत्तो दास के 35 वर्षीय पुत्र राजा दास के रूप में हुई है।कल्याणपुर थाना के एएसआई बाके बिहारी राय ने बताया की ऑटो चालक को जीवित अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया गया था।लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार ऑटो में मिले कागजात के अनुसार ऑटो भरत सहनी के नाम पर है।वही ऑटो का गाड़ी संख्या बीआर07 पीसी 4476 है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
























































