समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा पंचायत स्थित मोहनपुर गांव के ठिकन सहनी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा । उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपी थाना कांड के प्राथमिकी आरोपी थे। पुलिस को लंबे अरसे से उसकी तलाश थी।






















































