कल्याणपुर प्रखंड समाचार

109

कुर्की वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

कल्याणपुर थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी मिथिलेश झा (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर झा के पुत्र बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार,न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मिथिलेश झा को गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुष्टि थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने की।
विभिन्न गांव में मारपीट चार लोग घायल इलाज।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष चार लोग घायल हो गए।घायल की पहचान चकमेहसी गांव निवासी47 वर्षीय इंदु देवी के रूप में हुई है।वहीं रमपुरा गांव निवासी 56 वर्षीय कौशल्या देवी ,38 वर्षीय अरविंद पासवान 35 वर्षीय कलिया देवी के रूप में हुई है।घायल महिला एवं पुरुष को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में वह घायल हो गईं।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.बी.के ठाकुर ने बताया कि घायल महिला व पुरुष का इलाज सीएचसी में जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।
चकमेहसी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन वारंटी समेत दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में मदनपुर गांव निवासी महेंद्र साह के पुत्र रंजीत कुमार, हाजपुरवा गांव निवासी प्रभु महतो के पुत्र अशोक कुमार तथा सालहा गांव निवासी ब्रह्मदेव पांडे के पुत्र राम किलास पांडे शामिल हैं।तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।वहीं, थाना कांड संख्या 49/26 के प्राथमिकी अभियुक्त गंगापारण गांव निवासी रामवृक्ष सहनी के पुत्र गनौर सहनी तथा कांड संख्या 21/26 के प्राथमिकी अभियुक्त सैदपुर गांव निवासी रामबालक सहनी के पुत्र रोशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुष्टि थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने की।
मनियारपुर में सांसद शाम्भवी चौधरी ने करीब 70 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन।

कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत अंतर्गत मनियारपुर में समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी ने करीब 70 लाख रुपये की लागत से पूर्ण होने वाली 11 योजनाओं का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम में मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मंचासीन सांसद शाम्भवी चौधरी, एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, बीडीओ अरविंद कुमार, परिमल कुमार, विजय शर्मा, युवा प्रदेश सचिव राजेश झा, बृजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि केसरी कुमार मेहता, जोगिंदर कुशवाहा, अली अकबर, पूसा सांसद प्रतिनिधि अशोक पासवान, आत्मा अध्यक्ष नरसिंह नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।वहीं,अंबेडकर आश्रम के तत्वावधान में संचालित हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के उपरांत सांसद शाम्भवी चौधरी ने सभी बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने विचार भी रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here